पूर्व जिम्नास्टिक डॉक्टर को 60 साल की जेल

( 8695 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 17 09:12

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व जिम्नास्टिक डाक्टर लैरी नासार को बच्चों से जुड़े पोर्नोग्राफी के मामले में 60 साल जेल की सजा सुनाई गई है। लैरी पर 100 से अधिक बच्चियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है जिसमें स्वर्ण पदक जीते वाले अमेरिकी ओलंपिक टीम की सदस्य भी शामिल हैं। यौन उत्पीड़न के अलग मामलों में 54 साल के लैरी को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। लैरी ने जुलाई में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने के तीन आरोपों को स्वीकार किया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.