राठौड़ ने मुक्केबाजों के लिए पुरस्कार की घोषणा की

( 11142 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 17 09:12

नई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हाल में संपन्न युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सभी मुक्केबाजों के लिए आज छह लाख 70 हजार रपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। भारतीय जूनियर महिला मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते और गुवाहाटी में हुई इस प्रतियोगिता में टीम चैंपियन बने। राठौड़ ने कहा, ‘‘आप लड़कियों ने यह धारणा बदल दी कि लड़कियां कुछ खेलों में ही हिस्सा ले सकती हैं। यह धारणा खत्म होनी चाहिए। कोई भी किसी भी चीज में हिस्सा ले सकता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.