पायलट ने भरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

( 11574 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 17 09:12

अजमेर । विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर में परास्त हुई कांग्रेस अब नए सिरे से चुनाव में भाजपा से दो-दो हाथ करने को तैयार नजर आ रही है। लोकसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर मोइनिया इस्लामिया स्कूल मैदान में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसी जिस जोशो खरोश में नजर आए, उससे तो कम से कम यही लगता है। बूथ कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह आज दिखाया वह मतदान तक कायम रहा तो भाजपा को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल सकती है। उप चुनाव की तैयारी का आगाज कर रही कांग्रेस में शुक्रवार को अलग तरह का जोश व उर्जा का संचार नजर आया। विपक्ष में रहते हुए चार साल से कांग्रेसी बेहाल नजर आ रहे थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.