सशक्तिकरण एवं भागीदारी को पेन्टिंग से किया प्रदर्शित

( 18205 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 17 08:12

महिला सशक्तिकरण एवं भागीदारी को पेन्टिंग से किया प्रदर्शित

 सशक्तिकरण एवं भागीदारी को पेन्टिंग से किया प्रदर्शित
कोटा रिक्रीऐटिंग कोटा अभियान के स्ट्रीट आर्ट फेस्टीवल के तहत गुरूवार को जेडीबी कॉलेज की कला वर्ग की छात्राओं द्वारा जेके लोन अस्पताल की दीवार पर डॉ0 अरविन्द व्याख्याता के मार्गदर्शन में चित्रकारी की गई। जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में निभाई जाने वाली भागीदारी को पेन्टिंग के माध्यम प्रदर्शित किया।
मुख्य आयोजना अधिकारी जे. पी. महावर ने बताया कि रिक्रियेटिंग कोटा अभियान में पेन्टिंग के लिए आवश्यक सामग्री नगर विकास न्यास तथा टेंट व्यवस्था नगर निगम द्वारा द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राधेश्याम मीणा, व्याख्याता अरविन्द सहित जेडीबी कॉलेज के अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जे.के.लोन की दिवार पर चित्रकारी का कार्य शुक्रवार को किया जायेगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.