डिजीफेस्ट में प्रितेश पंड्या को प्रथम पुरस्कार

( 7122 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 17 10:12

डिजीफेस्ट में प्रितेश पंड्या को प्रथम पुरस्कार बांसवाड़ा,राज्य सरकार द्वारा उदयपुर के मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय डिजीफेस्ट में जिले के प्रितेश पंड्या को वीडियो फॉर्मेट की प्रविष्टि में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। पंड्या को यह पुरस्कार मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के हाथों दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बांसवाड़ा अब हर क्षेत्र में छा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राउमावि चौखला के प्राध्यापक और छींच निवासी प्रतिभावान शिक्षक प्रितेश पंड्या ने कक्षा 11वीं के ज्वालामुखी पाठ पर डिजीटल लेसन बनाकर प्रस्तुति दी थी। उनका यह लेसन सर्वश्रेष्ठ रूप में चयनित किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.