तृतीय जनजाति खेल प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी को

( 7843 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Dec, 17 12:12

प्रतापगढ़| जिले में पहली बार तृतीय जनजाति खेल प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सामने खेल गांव में होगी। टीएडी परियोजना अधिकारी सुमन मीणा ने बताया कि इसमें प्रतियोगिता में वालीबाॅल, कबड्डी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी (रिंकरवर एंड इंडियन), खो-खो के मुकाबले होंगे। इन खेलों के लिए मैदान बनाए जा रहे हैं। टीएडी उप जिला शिक्षा अधिकारी भैरूलाल मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। खेल प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। प्रतियोगिता में राजस्थान के जनजाति छात्रावासों के खिलाड़ी छात्रा-छात्राएं भाग लेंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.