राहुल गांधी यूथ क्लब का गठन

( 7960 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Dec, 17 12:12

देवगढ़ | नगर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व गृहराज्य मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में नगर के 20 वार्डों में राहुल गांधी यूथ क्लब का गठन किया। जिसमें युवाओं का किक्रेट के किट बांटे। युवाओं को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि युवाओं के विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेलों से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास एवं सर्वांगीण विकास होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए। राहुल गांधी यूथ क्लब का गठन किया। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राहुल गांधी गोल्डन कप ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह चुंडावत, हाजी अब्दुल मजीद शेख, भगवती प्रसाद टांक, पार्षद हंसराज कंसारा, भगवती देवी, सुरेश रेगर, पूर्व पार्षद मुकेश जोशी, प्रवक्ता मोहन सिंह राठौड़, रमेश गुर्जर, प्रकाश नराणिया, अजय नराणिया, भगवत सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.