आरिसद के समर्थन में रेजीडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन

( 10644 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Dec, 17 11:12

अजमेर | अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ (आरिसदा) के समर्थन में मंगलवार को जेएलएन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन जेएलएन इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोर ने बताया कि सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। पूर्व में मांगों पर सहमति बनने के बाद भी संघ पदाधिकारियों के तबादले कर सरकार प्रदेश में एक बार फिर आंदोलन भड़काने का काम कर रही है। डॉ. लामरोर के नेतृत्व में सभी रेजीडेंट डॉक्टर्स आपातकालीन विभाग के बाहर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि आरिसदा की 33 और रेजीडेंट डॉक्टर्स की 10 मांगों पर सहमति बनी थी। उम्मीद थी कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा कर देगी। लेकिन सरकार ने डॉक्टर्स के तबादले कर मंशा जाहिर कर दी है कि उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी। सरकार के इस कदम से प्रदेश भर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.