भव्य मंदिर निर्माण हेतु ‘रजत जयंती-संकल्प यात्रा निकली

( 5113 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Dec, 17 06:12

भव्य मंदिर निर्माण हेतु ‘रजत जयंती-संकल्प यात्रा निकली विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल-दुर्गा वाहिनी चंडीगढ़ की टोली ने, अयोध्या में बाबरी ढांचे के विध्वंस 25 वर्ष पूर्ण होने तथा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु ‘रजत जयंती-संकल्प यात्रा निकली जिसमे संगठन समेत चंडीगढ़ के सैकड़ों हिंदुओं ने अपनी उपस्थिती दर्शयी और राम मंदिर निर्माण हेतु संकल्प लिया।
यात्रा, चंडीगढ़ सैक्टर 29 से बाइक रेली के रूप में प्रारम्भ हो कर सैक्टर 30, 20, 21 , 22 , 35, 34, 33, 32 से रामदरबार होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के शिव मानस मंदिर नजदीक ट्रिब्यून चौक में मंदिर निर्माण की प्रतिज्ञा के साथ समाप्त हुई। कई स्थानो पर यात्रा का पुष्पो के द्वारा स्वागत किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ लंगर कर आयोजन किया गया।

विहिप के महानगर उपाध्यक्ष मुनीष बक्शी ने कार्यकर्ताओं को धर्म संसद उडुपी में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी जिनमें ‘सामाजिक समरसता’ यानि छुआ-छूत मुक्त भारत, मंदिरों का अधिग्रहण व न्यायिक आदेश की आड़ में उनका ध्वंस स्वीकार नहीं किया जा सकता, गौ रक्षा कानून तथा समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग थी।
बजरंग दल संयोजक दविंदर सिद्धू ने सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा क्योंकि कभी भी अयोध्या कूच का आदेश आ सकता है, उन्होने श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के संदर्भ में उन्होंने घोषणा की कि वहां मंदिर ही बनेगा, उसी प्रारूप में बनेगा, उन्हीं पत्थरों से बनेगा और उन्हीं के नेतृत्व में बनेगा जो आंदोलन को यहां तक लेकर आए हैं। बहुत जल्द हिन्दू समाज का यह सपना भी पूरा होनेवाला है।

इस वर्ष दुर्गा वाहिनी भी यात्रा में शामिल रही। महानगर संयोजिका शिप्रा बंसल के नेत्रत्व में शाखा तेजी से विस्तार कर रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.