वकील के पेट से निकाली 10 किलो वजनी गांठ

( 7621 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 17 11:12

अजमेर | सवाईमाधोपुर जिले के ग्राम पिपलाई, तहसील वामनवास निवासी पेशे से वकील 40 वर्षीय लालूराम के पेट से 10 किलो वजनी और डेढ़ फीट से अधिक लम्बी गांठ निकाली गई है। यह जटिल सर्जरी वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ प्रशांत शर्मा ने मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में की। डाॅ. प्रशांत शर्मा के अनुसार लालूराम के पेट में बायीं किडनी गांठ के अंदर धंसी हुई और चिपकी हुई थी। गांठ ने अपना फैलाव लेते हुए पेट की आंतों को दायी और धकेल दिया था। डाॅ प्रशांत ने बताया कि लालू राम के शरीर की तमाम काम के अंगों को ट्यूमर जकड़ लिया था। आपरेशन में निश्चेतन विशेषज्ञ डाॅ. राजीव पांडे की भूमिका अहम थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.