निगम कैंटीन में सरस डेयरी पार्लर का शुभारंभ

( 8046 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 17 11:12

जोधपुर | नगर निगम परिसर में स्थित कैंटीन में शुक्रवार को सरस डेयरी पार्लर का शुभारंभ हुआ। महापौर घनश्याम ओझा एवं डेयरी अध्यक्ष रामलाल विश्नोई ने फीता काट सरस पार्लर का विधिवत शुभारंभ किया। महापौर ने बताया, कि निगम परिसर में लंबे समय से सुव्यवस्थित कैंटीन की मांग को देखते हुए ही निगम बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर इस कैंटीन का संचालन सरस डेयरी को देने का निर्णय लिया था। डेयरी अध्यक्ष रामलाल विश्नोई ने निगम का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया, कि यहां लागत मूल्य पर सरस के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.