हर्षवर्धन सिंह व विधायक अनिता कटारा ने झोसावा को दी सौगात

( 9212 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 17 09:12

राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह व विधायक अनिता कटारा ने झोसावा को दी सौगात ६० लाख के गौरवपथ व १० लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास नए लैम्प्स का भी किया शुभारम्भ

 हर्षवर्धन सिंह व विधायक अनिता कटारा ने झोसावा को दी सौगात सागवाडा गलियाकोट पंचायत समिति की झौसावा पंचायतवासियों के लिए गुरूवार का दिन सौगातों से भरा रहा। राज्यसभा सांसद हर्षवर्धनसिंह व सागवाड़ा विधायक अनिता कटारा ने झौसावा में 60 लाख की लागत के गौरवपथ व 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। वहीं सहकारिता विभाग की ओर से नये स्वीकृत लेम्प्स का शुभारंभ भी किया। इधर इसके बाद ग्रामीणों की ओर से एक समारोह का भी आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद समारोह के मुख्य अतिथि रहे जबकि विधायक अनिता कटारा ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में सांसद हर्षवर्धनसिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के कई आयाम दिए है। उन्होने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम राजे के कार्यकाल में प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकला है। इधर इस मौके पर विधायक अनिता कटारा ने भी समारोह को संबोधित करते कहा कि जनता की दुःख दर्द को दूर करना जनप्रतिनिधियों का कृत्तव्य है | उन्होंने खुद को जनता का सेवक बताते हुए कहा की वे यू ही जनता की सेवा करते हुए क्षेत्र के विकास में कोई कसार नहीं छोड़ेंगी | इस मौके पर विधायक कटारा ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए आमजन से उनका लाभ उठाने का आव्हान भी किया | इस मौके पर पुलिस जवाबदेही समिति के जिला अध्यक्ष विजय कुमार जैन ,मंडल अध्यक्ष प्रताप बलाई, पसस दिनेश पाटीदार, मोहन लाल पाटीदार, हरिश्चन्द्र सिंह, जगदीश पंचाल, लोकेश भाटिया, सरपंच मायादेवी डेन्डोर, मंडल उपाध्यक्ष राजभद्रसिंह, जितेन्द्रसिंह, मनजी गुदा, धूलजी बरंडा सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे |

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.