पेसिफिक के इंजीनियरिंग छात्रों का वंडर सीमेंट में प्लेसमेंट

( 13817 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Nov, 17 06:11

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में मेकैनिकल संकाय के दो छात्रों अनिरुद्ध सिंह राणावत एवं रोहित सिंघल का चयन आर के ग्रुप की वंडर सीमेंट कंपनी में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है| छात्रों ने यह सफलता कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया में रखे गए चरणों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्राप्त की| संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि चयनित छात्रों को 3.20 लाख प्रतिवर्ष के शुरुआती पैकेज पर निम्बाहेड़ा स्थित प्लांट पर नियुक्ति दी गई है| संस्था से गत शैक्षणिक सत्र की भांति इस वर्ष भी विभिन्न संकायों में अध्ययनरत छात्रों का चयन कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे टी सी एस, बायजु, हेबिलेब्स आदि में अच्छे पैकेज पर हुआ है| मेकैनिकल संकाय प्रमुख अहसान हबीब ने बताया कि वंडर सीमेंट, सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है जो कि प्रतिवर्ष 6.75 मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन करती है|
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.