एफएसएल में जूनियर साइंटिस्ट की भर्ती जल्द होगी

( 15797 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Nov, 17 11:11

डूंगरपुर| प्रदेशमें युवा वैज्ञानिकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में जूनियर साइंटिस्ट की भर्ती करने जा रही है। भर्ती राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। आवश्यक पाठ्यक्रम बोर्ड को भेज दिया गया है। इसके अलावा 48 लैब असिस्टेंट की जल्द नियुक्ति होगी। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 29 जूनियर साइंटिस्ट की भर्ती से केसेज के निस्तारण में तेजी आएगी। वर्तमान में विभिन्न अपराधों से संबंधित 6900 मामले प्रयोगशाला में लंबित हैं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.