विधानसभा अध्यक्ष को भावभूमि पुस्तक भेंट

( 8302 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 17 17:11

विधानसभा अध्यक्ष को भावभूमि पुस्तक भेंट लखनऊ। देश के जाने माने स्तंभ लेखक श्री सुरेश हिंदुस्थानी ने आज लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदयनारायण दीक्षित से मुलाक़ात की। इस अवसर पर श्री दीक्षित को स्वदेश प्रकाशन की पुस्तक भावभूमि भेंट की। भावभूमि ग्रन्थ के बारे में जानकारी देते हुए सुरेश हिंदुस्थानी ने कहा कि यह पुस्तक एकात्म मानव दर्शन को व्याख्या करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और कृतित्व को समग्रता के साथ प्रस्तुत करने वाला है। यह पुस्तक हर किसी के लिए अत्यंत पठनीय है। इस विलक्षण अवसर पर लेखक डॉ. दिलीप अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा एवं अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.