पुरुष भी होते हैं यौन शोषण का शिकार

( 8119 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 17 10:11

मुंबई अदाकारा राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्म जगत में यौन शौषण केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है बल्कि वह कई ऐसे पुरु षों का भी जानती हैं जो इसका शिकार हुए हैं। हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेन्सटेन विवाद के बाद से मनोरंजन क्षेत्र में यौन शोषण के कई मामले रोशनी में आए। एक के बाद एक केविन स्पेसी, जेम्स टोबैक, ब्रेट रैटनर जैसे कई हॉलीवुड दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लगे। अभिनेता इरफान खान पहले अभिनेता थे जिन्होंने उनके संघर्षो के दिनों में समझौतों के प्रस्ताव की बात सबके सामने रखी थी। राधिका ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं। एक ऐसे मंच की आवश्यकता है जहां इनकी सुनवाई हो पाए। यह संवेदनशील एवं गंभीर विषय है और यौन दुराचार रोकने के लिए अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.