15 नवंबर तक 13.7 लाख टन चीनी उत्पादन, पिछले साल से 79% ज्यादा : इस्मा

( 4005 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 17 10:11

नई दिल्ली इससाल 15 नवंबर तक 13.73 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। यह पिछले साल की तुलना में 79% ज्यादा है। चीनी मिलों के संगठन इस्मा ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। ज्यादा उत्पादन को देखते हुए इसने चीनी कारोबारियों पर स्टॉक लिमिट तत्काल खत्म करने की मांग की है। सरकार ने पहले अक्टूबर तक लिमिट लगाई थी। चीनी के बढ़ते दाम को देखते हुए बाद में इसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया था। चीनी का सीजन अक्टूबर से सितंबर तक होता है। इस्मा का अनुमान है कि 2017-18 में 251 लाख टन चीनी का उत्पादन होगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.