लंदन कोर्ट में विजय माल्या बोले, भारत में मेरी जान को खतरा

( 8390 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 17 10:11

लंदन| उद्योगपतिविजय माल्या ने प्रत्यर्पण के मामले में यहां चल रही सुनवाई के दौरान भारत में जान के खतरे की आशंका जताई है। लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सोमवार को प्री-ट्रायल में माल्या के वकीलों ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को भारत में जान का खतरा है। अब अभियोजन पक्ष भारत सरकार द्वारा माल्या की सुरक्षा की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटा है। माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई 4 दिसंबर से शुरू होगी। यह 4 से 7 दिसंबर और 11 से 14 दिसंबर के बीच होगी। माना जा रहा है कि अदालत प्रत्यर्पण पर 24 दिसंबर को फैसला सुना सकती है। माल्या के खिलाफ चल रहे इस मामले में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) भारतीय अधिकारियों का पक्ष रख रही है। सीपीएस ने 3 अक्टूबर को हुई पिछली सुनवाई में माल्या पर धोखाधड़ी के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगाए थे। वहीं, माल्या ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप आधारहीन और झूठे हैं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.