युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 27 नवम्बर से

( 10506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 17 08:11

राजस्थान युवा बोर्ड की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक पवन अमरावत ने बताया कि 27 नवम्बर से तृतीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन होगा। जिसके आयोजनकर्ता राजस्थान राज्य, भारत स्काउट गाइड रहेगा।
सहायक राज्य संगठक आयुक्त मान महेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में युवा बोर्ड के सदस्य डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, महेन्द्र औदिच्य, जितेन्द्र मारू, एसडीएम डायालाल पाटीदार, एस.डी.एम. वीएस चौहान, एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर लेफ्टिनेंस प्रेमशंकर श्रीमाली, डी.डी.ओ. प्रो. अवधेश भट्ट, डीईओ द्वितीय बाल किरण, डी.ओ. प्रथम अनिल पण्ड्या, साक्षर भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक कृष्ण कांत जोशी, डी.डी. सैकण्डरी पियूष भण्डारी, नगर निगम आर.ओ. संदीप दाधीच, स्काउट सचिव सुरेश चन्द्र खटीक, सीईओ गाईड रेखा शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी छोटे लाल यादव सहित 17 ब्लॉक प्राचार्य मौजूद थे।
ये रहेंगे कार्यक्रम
युवा महोत्सव के दौरान फोक डांस (सामूहिक लोकनृत्य), फोक सोंग (सामुहिक लोक गायन), नाटक, क्लासिकल डांस कत्थक, भरत नाट्यम, ओडिसी, एकल गायन (हिन्दुस्तानी गायन), चित्रकला, आशू भाषण, क्लासिकल इन्स्ट्रुमेन्टल सोलो- सितार, बांसूरी, तबला, मृगदम, वीणा, हारमोनियम, गीटार, मणिपुरी, कचिपुरी, भजन, सारंगी, रावण हत्था, अलगोजा, खरताल, फड, कामायांचा, कठपुतली आदि का आयोजन होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 8003097161, 7023333262 पर संपर्क किया जा सकता है।
विभिन्न स्तरों पर होगा आयोजन
श्री भाटी ने बताया कि युवा महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन 2 दिसम्बर को आयुर्वेदकॉलेज, उदयपुर में होगा जबकि संभाग स्तरीय आयोजन 9 दिसम्बर को टाउन हॉल स्थित सुखाडिया रंगमंच पर होगा।
इसी कड़ी में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम 27 नवम्बर को सराडा, खेरवाड़ा, गोगुन्दा, भीण्डर, झाडोल व सायरा, 28 नवम्बर को सेमारी, सलुम्बर, ऋषभदेव, कोटड़ा, मावली व कुराबड़, 29 नवम्बर को गिर्वा, लसाडिया, झल्लारा, फलासिया, में प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे। जबकि उदयपुर गिर्वा ब्लॉक का कार्यक्रम 29 नवम्बर को फतह स्कूल हॉल में होगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.