युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव २७ नवम्बर से

( 9324 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 17 07:11

उदयपुर राजस्थान युवा बोर्ड की जिलास्तरीय बैठक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्री में सम्पन्न हुई।
नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक पवन अमरावत ने बताया कि २७ नवम्बर से तृतीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन होगा। जिसके आयोजनकर्ता राजस्थान राज्य, भारत स्काउट गाईड रहेगा।
सहायक राज्य संगठक आयुक्त मान महेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में युवा बोर्ड के सदस्य डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, महेन्द्र औदिच्य, जितेन्द्र मारू, एसडीएम डायालाल पाटीदार, एस.डी.एम. वीएस चौहान, एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर लेफ्टिनेंस प्रेमशंकर श्रीमाली, डी.डी.ओ. प्रो. अवधेश भट्ट, डीईओ द्वितीय बाल किरण, डी.ओ. प्रथम अनिल पण्ड्या, साक्षर भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक कृष्ण कांत जोशी, डी.डी. सैकण्डरी पियूष भण्डारी, नगर निगम आर.ओ. संदीप दाधिच, स्काउट सचिव सुरेश चन्द्र खटीक, सीईओ गाईड रेखा शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी छोटे लाल यादव सहित १७ ब्लॉक प्राचार्य मौजूद थे।
क्या है कार्यक्रम
राजस्थान युवा बोर्ड का उद्धेश्य है कि १५ वर्ष से २९ वर्ष के युवा कोई भी योग्य प्रतिभा (चाहे अध्ययनरत है या न हो) को निम्न २६ प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते है जो कि फोक डांस (सामूहिक लोकनृत्य), फोक सोंग (सामुहिक लोक गायन), नाटक, क्लासिकल डांस कत्थक, भरत नाट्यम, ओडिसी, एकल गायन (हिन्दुस्तानी गायन), चित्रकला, आशू भाषण, क्लासिकल इन्स्ट्रुमेन्टल सोलो- सितार, बांसूरी, तबला, मृगदम, वीणा, हारमोनियम, गीटार, मणिपुरी, कचिपुरी, भजन, सारंगी, रावण हत्था, अलगोजा, खरताल, फड, कामायांचा, कठपुतली है।
प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए सम्फ सूत्र
८००३०९७१६१, ७०२३३३३२६२
जिला स्तरीय -आयोजन दो दिसम्बर को आयुवैदिक कॉलेज, उदयपुर में होगा एवं
संभाग स्तरीय - आयोजन ९ दिसम्बर को टाउन हॉल स्थित सुखाडिया रंगमंच में होगा।
क्या है शूल्क - प्रतिभागी प्रतियोगिता में निःशुल्क भाग ले सकते है परन्तु उन्हें ब्लॉक स्तर पर रा.उ.मा.वि. में फार्म भरकर जमा कराने होंगे।
कब है कार्यक्रम -ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम २७ नवम्बर २०१७ को सराडा, खेरवाडा, गोगुन्दा, भीण्डर, झाडोल, सायरा,
२८ नवम्बर को सेमारी, सलुम्बर, ऋषभदेव, कोटडा, मावली, कुराबड,
२९ नवम्बर को गिर्वा, लसाडिया, झल्लारा, फलासिया, में प्रातः १० बजे से कार्यक्रम होंगे।
२९ नवम्बर को फतह स्कूल हॉल, में होगा उदयपुर गिर्वा ब्लॉक का कार्यक्रम।
कहां से प्राप्त करने है फार्म - जिन ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से सम्फ कर निःशुल्क फार्म प्राप्त करने है फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के साथ वही पर जमा कराने है।




साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.