शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नई जिला कार्यकारिणी गठित

( 5822 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 15:11

ऋषिन चौबीसा लगातार तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

डूंगरपुर| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को डायट में हुए। निवार्चन अधिकारी सांकरचंद लबाना, बच्चूलाल पटेल, डायालाल कलाल, जयमाला पानेरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर ऋषिन चौबीसा निर्विरोध चुने गए। वहीं जिला मंत्री पद पर भी दूसरी बार राजेंद्र वरहात निर्विरोध बने। चुनाव में कुल 278 मतदाता पंजीकृत थे। इसमें से 195 शिक्षकों ने अपने मत का उपयोग किया। चुनाव शुरू होते ही थोड़ी देर बाद ही जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा, उपाध्यक्ष महिला, महिला मंत्री, प्राध्यापक प्रतिनिधि और प्रबोधक प्रतिनिधि का चयन निर्विरोध हो गया।
इनकीबनी कार्यकारिणी : अध्यक्षऋषिन चौबीसा, जिलामंत्री राजेंद्र वरहात, सभाध्यक्ष देवीलाल रोत, उपसभाध्यक्ष मनोहरसिंह सिसोदिया, जयंतीलाल गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष पुरुष : योगेशकुमार डामोर, उपाध्यक्ष महिला लाली मीणा (निर्विरोध), उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा रामलाल कटारा, प्राथमिक शिक्षा कोमेंद्रसिंह चौहान, महिला मंत्री उमिया ननोमा, कोषाध्यक्ष भरत पाटीदार, प्राध्यापक प्रतिनिधि दिनेशकुमार जैन, वरिष्ठ अध्यापक चिंतन पाटीदार, अध्यापक तृतीय श्रेणी जवाहर श्रीमाली, प्रबोधक सुदर्शनसिंह चौहान।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.