डूंगर कॉलेज की व्याख्याताओं का नेपाल में सुयश

( 2663 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 15:11

बीकानेर | नेपाल के काठमांडू स्थित किंग्स कॉलेज में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित नेपाल भारत मैत्रीय उत्सव में डूंगर कॉलेज की अंग्रेजी की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. सोनू शिवा एवं डॉ. दिव्या जोशी ने देश का प्रतिनिधित्व किया। मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में डॉ. सोनू शिवा ने alt147सामाजिक परिवर्तन के लिए सिनेमा' पर व्याख्यान देते हुए पैनल परिचर्चा में भाग लिया। वहीं डॉ. दिव्या जोशी ने alt147डिजिटल मीडिया और फिल्म में उभरते रूझान' पर व्याख्यान देते हुए फिल्मों में महिलाओं के नवाचार पर विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में महाराष्ट्र राजस्थान और मध्य आदि राज्यों से कुल नौ प्रतिभागियों ने शिरकत की। इस अवसर पर राजस्थान टूरिज्म के कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.