राजसमंद के पिपलांत्री में लगेगा प्रदेश का पहला वाटर शेड ट्रेनिंग सेंटर

( 5392 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 14:11

राजसमंद जलसंरक्षण पर उल्लेखनीय काम करने वाली पिपलांत्री पंचायत में प्रदेश के पहले जल संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। केंद्र पर प्रदेश के आईएस, आईएफएस, आरएएस और पंचायतीराज के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और किसानों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पंचायती राज से जुड़े कामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहीं पर हर्बल प्लांट भी लगाया जा रहा है। इसमें विभिन्न हर्बल उत्पाद बनाकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। पिपलांत्री में पांच बीघा जमीन पर करीब सवा तीन करोड़ की लागत से प्रशिक्षण केंद्र की तीन मंजिला इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। दिसंबर के अंत तक सीएम वसुंधरा राजे से इसकी विधिवत शुरुआत करवाने की तैयारी चल रही है। प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने के बाद यहां सरकार और जन सहभागिता से हर्बल उत्पाद बनाने के लिए प्लांट लगाया जाएगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.