72 साल पहले दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में 22 नाजी नेताओं के खिलाफ केस शुरू हुआ था

( 3197 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 13:11

1945: आजही के दिन जर्मन शहर न्यूरेंबर्ग में 22 नाजी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। इन सभी पर युद्ध अपराध के आरोप थे। ये सुनवाई अक्टूबर 1946 तक चली जिसके बाद 22 में से 12 नाजी नेताओं को फांसी की सजा सुनाई गई। तीन लोगों को उम्रकैद हुई, जबकि सात अन्य को 10 से लेकर 20 साल तक की कैद की सजा सुनाई गई। 1975:39वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको की मौत हो गई थी। 1985:बिलगेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में लॉन्च किया था। 1995:ब्रिटेनकी तत्कालीन राजकुमारी डायना ने पहली बार विवाहेत्तर संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था। फिर उनका प्रिंस चार्ल्स से तलाक हुआ था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.