लॉजिस्टिक्स को बुनियादी ढांचा क्षेत्र का दर्जा जल्द

( 4625 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 13:11

लाजिस्टिक्स क्षेत्र को जल्द बुनियादी ढांचा क्षेत्र का दर्जा मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे इस क्षेत्र को प्रतिस्पर्धी दरों पर धन जुटाने में मदद मिलेगा और इसका विदेशी व्यापार बढ़ेगा।अधिकारी ने बताया कि इस बारे में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आगे बढ़ाए गए प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। जल्द इस बारे में अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिकारी ने कहा, देश के व्यापार को प्रोत्साहन के लिए क्षेत्र में भारी निवेश की जरूरत है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र का दर्जा मिलने से उद्योग को निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। वाणिज्य मंत्रालय की परिभाषा के अनुसार लाजिस्टिक्स में औद्योगिक पार्क, भंडारण गृह, शीत भंडारण और परिवहन सुविधाएं आती हैं। बुनियादी ढांचा क्षेत्र का दर्जा मिलने से इस क्षेत्र को प्रतिस्पर्धी दर पर कर्ज मिल सकेगा। लाजिस्टिक्स की लागत से निर्यातकों की नियंतण्र स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता प्रभावित होती है। लाजिस्टिक्स क्षेत्र के महत्व को समझते हुए सरकार ने वाणिज्य मंत्रालय में एक अलग विशेष सचिव स्तर का पद बनाया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.