सितंबर में डेबिट- क्रेडिट कार्ड से 84% बढ़ा लेनदेन

( 3668 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 13:11

मुंबई | देशमें सितंबर के दौरान डेबिट-क्रेडिट कार्डों से लेनदेन में 84 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस माह इनके जरिये 74,090 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। यह सितंबर 2016 में 40,130 करोड़ रुपए था। यूरोपीय पेमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर वर्ल्डलाइन ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में रिजर्व बैंक के आंकड़ों के हवाले से कहा है कि सभी पॉइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) पर सितंबर में ट्रांजेक्शन की संख्या 86 फीसदी बढ़कर 37.8 करोड़ हो गई।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.