जूनियर एथलेटिक्स में पांच और नेशनल रिकॉर्ड

( 5744 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 13:11

विजयवाड़ा | 33वींराष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को पांच नेशनल रिकॉर्ड टूटे। अंडर-16 शॉट पुट में उत्तराखंड के आदिश घिल्डियाल ने 18.05 मीटर की थ्रो के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। हरियाणा के प्रशांत सिंह कन्हैया ने अंडर-18 पोल वॉल्ट में 4.75 मीटर की छलांग लगाकर रिकॉर्ड बुक में नाम लिखाया। अंडर-14 हाई जंप में हरियाणा के विजय मालिक ने 1.93 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई नापी। अंडर-16 के 200 मीटर सेमीफाइनल में दिल्ली के निसार अहमद ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। लड़कियों की अंडर-18 की 3000 मीटर रेस में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.