कांग्रेस ने मनाई श्रीमती इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती

( 6915 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 11:11

कोटा /देश की आयरन लेडी के नाम से ख्यातनाम स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा की 101वीं जयंती कांग्रेसजनों ने आज बारां जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कांग्रेसजनों द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाएवम कार्यक्रम के बाद राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण भी किया गया।
जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि पूव सभापति कैलाश पारस ने श्रीमती इंदिरा गंाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रीमती गांधी के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को नेहरू परिवार में हुआ था तथा इनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी था। इन्होनें अपनी 1934-35 में स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात शांति निकेतन में रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।
पूर्व मंत्री प्रमोदभाया ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी उच्च शिक्षा के लिए इंग्लेैण्ड चली गई। भारत आने के बाद 1941 में यह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुई। 1959 और 1960 के दौरान इंदिरा गांधी चुनाव लडी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई। देश में गरीबी हटाने के लिए कई कार्यक्रम इनके समय में लागू किए गए। पंडित जवाहरलाल नेहरू भी कई मसलों पर इंदिरा गांधी की राय लेते थे और उसे मानते थे। उनका उचित और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता ने कांग्रेस सरकार में इंदिरा गांधी की महत्ता को काफी बढा दिया था। अपने दृढ व संकल्पशील आचरण के कारण वह दो बार देश की प्रधानमंत्री चुनी गई। देश मंें पहला परमाणु विस्फोट करने का श्रेय भी श्रीमती इंदिरा गांधी को ही जाता है।
विचार गोष्ठी के दौरान सभापति कमल राठौर, जिला महामंत्री कैलाश जैन, जाकिर मंसूरी, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, सेवादल अध्यक्ष अशरफ देशवाली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष आबिद अली बोहरा, जिला सचिव बबला खान, नरेन्द्र सिंह केदाहेडी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस तंवरसिंह चैहान, घूंमतू प्रकोष्ठ के सुरेशचंद भाण्ड, महिला संगठक संध्या जाडेजा, एनएसयूआई के धनकुमार मीणा, पार्षद नियाज मोहम्मद, गौरव शर्मा, आई.टी.संयोजक दानिश खान, पीयूष गर्ग, रोहित यादव, सत्यनारायण महावर, मेहबूब मिर्जापुर, रविदत्त बैरवा, विनय मेरोठा, अक्षय भूमल्या, हेमराज महावर, आरिफ शेख, सददाम भाई, रवि भूमल्या, वंदना यादव, बृजेश यादव, राजू भाई तुलसीराम भाण्ड, यश नैनवा, शरद शर्मा, स्वपनिल गोयल सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.