प्रियदर्शिनी की स्मृतियों का सुदंर संग्रह

( 9757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 17 10:11

इंदिरा गांधी की 100वी जयन्ती पर विशेष प्रियदर्शिनी की स्मृतियों का सुदंर संग्रह

प्रियदर्शिनी की स्मृतियों का सुदंर संग्रह उदयपुर-शहर के ख्यातनात सूक्ष्म शिल्पकार चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने प्रियदर्शिनी श्रीमती इन्दिरा गांधी की 100वीं जयन्ति पर 100 पृष्ठ में लघु पुस्तिका में सफरनामा तैयार कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस पुस्तिका में चित्तौड़ा ने राष्ट्र के विकास मे इन्दिरा जी के अतुल्य योगदान का सुंदर वर्णन किया है साथ ही उनकी जीवनी के साथ विशेष उपलिब्धयों का संग्रह भी किया है।
वर्ल्ड गिनीज डे पर लघु पुस्तक
वही दूसरी ओर वर्ल्ड गिनीज डे की 66वीं वर्षगांठ पर कलाकार चित्तौड़ा ने 66 पृष्ठ की लघु पुस्तिका बनाकर विभिन्न रिकॉडर््स का संग्रह किया है। चित्तौड़ा ने इस पुस्तिका में गिनीज डे के इतिहास के साथ विश्व के विभिन्न ख्यातनाम रिकॉर्डधारियों द्वारा बनाए गए विभिन्न रिकॉर्डों को इस पुस्तिका में संग्रहित कर इसे भी रिकॉर्ड के लिए दावा प्रस्तुत किया है।
रानी लक्ष्मी बाई की जयन्ती पर पुस्तिका
शिल्पकार चित्तौड़ा में वीर वीरांगना श्रीमती लक्ष्मीबाई की जयन्ती पर इतिहास एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर लघु पुस्तिका बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कलाकार ने श्रीमती लक्ष्मीबाई की जीवनी के साथ उनकी स्मृतियों का संग्रह किया है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.