रविना का मॉडल बना आकर्षण का केन्द्र

( 8399 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 17 10:11

राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी में रेजीडेंसी की रविना का मॉडल बना आकर्षण का केन्द्र


उदयपुर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी की छात्रा सुश्री रविना टांक द्वारा निर्मित मॉडल हाल ही भोपाल मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी ’’44वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2017’’ मे आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी ने बताया कि प्रदर्शनी में रविना ने जीवाणुओ द्वारा बिजली उत्पादन का इलेक्ट्रोकेमिकल सेल-माइक्रोबियल फयूल सेल बनाकर भाग लिया। इस प्रादर्श को इसी सत्र मे रिसर्च कर रहे युवा भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर आर.के रावली एवं अन्य अधिकारियो एवं प्रतिभागियो द्वारा बहुत सराहा गया साथ ही प्रातः कालीन सत्र की वर्कशाप डीएनए एक्सट्रेक्शन बाय आवर चिक स्कील्स मे 250 मे से 25 प्रतिभागियो मे सुश्री रविना टांक स्थानीय विद्यालय का भी चयन हुआ।
प्रधानाचार्या ने बताया कि वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा मे भी विज्ञान संकाय मे 94.68 प्रतिशत के साथ उर्तीण कर जिला मेरिट मे भी स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गोरान्वित किया है। प्रदर्शनी मे श्रीमती व्याख्याता सरिता जैन ने भी भाग लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.