ट्रंप चाहते हैं कि उ. कोरिया पर अधिकतम दबाव बनाए चीन : व्हाइट हाउस

( 4065 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Nov, 17 12:11

वाशिंगटन, उत्तर कोरिया में विशेष दूत भेजने के चीन के फैसले के बाद व्हाइट हाउस ने आज कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया पर अधिक से अधिक दबाव बनाने में चीन के बड़ी भूमिका निभाने का समर्थन करते हैं।चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत सोंग ताओ आज उत्तर कोरिया जाकर उसके नेतृत्व को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ासीपीसीा की हालिया राष्ट्रीय कांग्रेस के परिणाम के बारे में जानकारी देंगे।मीडिया रिपोर्टो के अनुसार सोंग उत्तर कोरिया को शी का यह संदेश संभवत: देंगे कि वह अपना परमाणु कार्यांम रोकने के लिए वार्ता में शामिल हो। वह उत्तर कोरिया के बारे में ट्रंप के साथ हुईं शी की वार्ता की विषय वस्तु के बारे में भी जानकारी देंगे। राष्ट्रपति शी और ट्रंप ने पिछले सप्ताह बीजिंग में हुईं वार्ता में उत्तर कोरिया पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, राष्ट्रपति निश्चित रूप से इस बात का समर्थन करते हैं कि चीन उत्तर कोरिया पर अधिकतम दबाव बनाने में बड़ी भूमिका निभाए। चीन के दूत ऐसे समय में उत्तर कोरिया की यात्रा कर रहे हैं जब ट्रंप ने कुछ ही दिनों पहले एशिया के पांच देशों की अपनी यात्रा पूरी की है। इस दौरे में ट्रंप ने शी से अपील की थी कि वह परमाणु हथियार कार्यांम बंद करने के लिए उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पर दबाव बनाएं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.