सरदार हॉकी टीम से बाहर, रुपिंदर-लाकड़ा की वापसी

( 4963 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Nov, 17 11:11

नई दिल्ली | लंबेसमय तक भारतीय मिडफील्ड का हिस्सा रहे सरदार सिंह टीम से बाहर कर दिए गए हैं। भुवनेश्वर में 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय टीम में उन्हें नहीं चुना गया है। चोट से उबर चुके रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की वापसी हुई है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और जर्मनी के साथ पूल-बी में शामिल किया गया है। ग्रुप में अर्जेंटीना, बेल्जियम, नीदरलैंड और स्पेन की टीमें हैं। भारतीयटीम - गोलकीपर : आकाशअनिल चिकते, सूरज कारकेरा, डिफेंडर: हरमनप्रीतसिंह, अमित रोहिदास, दिपसान तिर्की, वरुण कुमार, रुपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, मिडफील्डर: मनप्रीतसिंह (कप्तान), चिंग्लेनसाना सिंह (उप-कप्तान), एसके उथप्पा, सुमित, कोथाजीत सिंह, फाॅरवर्ड: एसवीसुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.