अधिक मद्यपान एवं धूम्रपान आपको जल्द बना सकता है बूढ़ा

( 10716 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Nov, 17 11:11

लंदन । ज्यादा शराब एवं धूम्रपान करने वालों में वृद्धावस्था के संकेत जल्द नजर आ सकते हैं और वे अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिख सकते हैं। एक अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है।11,500 से अधिक पर सव्रेक्षण : सन 1976 से अबतक 11,500 से अधिक लोगों पर अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला गया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि जो पुरु ष एवं महिलाएं ज्यादा मद्यपान करते हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में वृद्धावस्था के लक्षण उभरने की संभावना अधिक होती है।20 सिगरेट पीने वाली महिलाओं में जोखिम ज्यादा : इसी प्रकार, जो महिलाएं रोजाना करीब 20 सिगरेट पीती हैं उनमें वृद्धावस्था का जोखिम 41 फीसदी अधिक होता है जबकि इतनी ही सिगरेट रोज पीने वाले पुरु षों में यह जोखिम 12 फीसदी ज्यादा होता है।लोगों की जीवनशैली को पूछा गया : ‘‘जर्नल ऑफ एपिडेमोलोजी एंड कम्युनिटी हेल्थ’ में प्रकाशित इस अध्ययन में लोगों से उनकी जीवनशैली एवं सामान्य स्वास्य के बारे में पूछा गया था। उनसे यह जानने का प्रयास किया गया था कि वे कितनी शराब पीते हैं और धूम्रपान करते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.