37वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

( 9743 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Nov, 17 09:11

राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान मंडप का अवलोकन

37वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली केंद्रीय जल संसाधन एवं संसदीय मामलों के राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 37वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। श्री मेघवाल ने राजस्थान की कला संस्कृति एवं हस्तशिल्प को प्रदर्शित करते हुए कलाकारों के हुनर की सराहना की।
राजस्थान मंडप के निदेशक श्री रवि अग्रवाल ने श्री मेघवाल को मंडप का अवलोकन करवाते हुए मंडप में स्टॉल लगाए हुए कलाकारों, स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं एवं हस्त निर्मित वस्तुओं के बारे में अवगत करवाया। मंडप का अवलोकन करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थान पवेलियन में राज्य की कला एवं संस्कृति के साथ साथ साथ हस्तशिल्प हुनर को बखूबी दर्शाया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.