व्यक्ति में शक्ति नहीं संकल्प की कमी

( 5777 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 17:11

उदयपुर । जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए उसके भीतर अपार शक्ति रहती है। अगर मनुष्य में कमी है तो केवल संकल्प की। संकल्प दृढ एवं कपट रहित होने पर प्रभु उसे निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे। यह बात शुक्रवार को नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव ने ’दीनबंधु वार्ता‘ कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रभू कृपा वही मनुष्य प्राप्त कर सकता है जो निर्मल मन और सच्चे प्रेम से उसे याद करे। व्यक्ति को महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखते हुए बिना किसी आडंबर के पूजा पाठ करनी चाहिए। मनुष्य का सबसे बडा शत्रु ईष्या व दूसरों की आलोचना करना है। इससे बचना जरूरी है।संचालन महिम जैन ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.