मुगाबे और उनकी पत्नी ब्ल्यू हाउस में नजरबंद

( 2923 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 12:11

जिम्बाब्वेमें सेना के तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे कार्यकाल पूरा करने पर अड़े हैं। वे अगले साल होने वाले चुनावों से पहले इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं। सेना दबाव डाल रही है कि राष्ट्रपति को पद छोड़ देना चाहिए। सेना और मुगाबे के बीच सुलह के लिए पादरी फिदेलिस मुकोनोरी मध्यस्थता कर रहे हैं। राजधानी हरारे सहित प्रमुख शहरों की सड़कों पर टैंकों के साथ सेना मौजूद है। रिपोर्टों में बताया गया है कि 93 वर्षीय मुगाबे, उनकी पत्नी ग्रेस मुगाबे आलीशान 25 बेडरूम वाले 44 एकड़ में बने आलीशान महल ब्ल्यू हाउस में नजरबंद हैं। साथ में जी-40 समूह के कैबिनेट मंत्री जॉनथन मोयो और सेवियर कसुकुवेरे भी नजरबंद हैं। अफ्रीकन यूनियन ने कहा है कि यह सेना के सत्ता पर कब्जा करने जैसा ही है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.