उ. कोरिया के सरकारी अखबार ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को सुनाई

( 4159 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 12:11

प्योंगयांग | उत्तरकोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मौत की सजा के काबिल करार दिया है। उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिनमुन ने संपादकीय में लिखा कि ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के सम्मान को आहत करके बड़ा अपराध किया है, जिसके लिए उनको माफ नहीं किया जा सकता है। ट्रम्प को यह पता होना चाहिए कि इस अपराध के लिए सिर्फ मौत की सजा है। इससे पहले ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को क्रूर तानाशाह बताया था। ट्रम्पके दावे को चीन ने किया खारिज, कहा- हम अब भी 'फ्रीज फॉर फ्रीज प्लान' के साथ : चीनने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर ट्रम्प को करारा झटका दिया है। चीन ने गुरुवार को इससे इनकार किया कि उसने उत्तर कोरिया परमाणु संकट को सुलझाने के अपने पुराने प्रस्ताव alt147फ्रीज फॉर फ्रीज प्लान' को रद्द कर दिया है। ट्रम्प ने बुधवार को कहा था कि बीजिंग अपनी पॉलिसी को छोड़ने पर राजी हो गया है। वहीं चीन ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के सीनियर डिप्लोमैट साेंग ताओ को उत्तर कोरिया भेजने का फैसला किया है। ट्रम्प ने इसे चीन का बड़ा कदम बताया है और कहा है कि इसके नतीजों पर हमारी नजर है।
अखबार रोडोंग सिनमुन ने लिखा- किम जोंग का अपमान बर्दाश्त नहीं
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.