दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट्स लेट

( 2496 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 12:11

जोधपुर| मौसमखराब होने के कारण गुरुवार को भी जोधपुर आने वाली फ्लाइट्स आधे से डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुईं। दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के कारण जोधपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 38 मिनट की देरी से दोपहर 2:53 बजे पहुंची। वापसी में यह दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ी। एयर इंडिया की मुंबई की फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से दोपहर 1:00 बजे जोधपुर पहुंची और दोपहर 3:45 बजे यहां से उड़ी। इसी तरह जेट एयरवेज की दिल्ली की पहली फ्लाइट एक घंटे देरी से दोपहर 12:15 बजे जोधपुर आई और वापसी में 12:45 बजे उड़ी। जेट की दूसरी फ्लाइट सवा घंटा देरी से दोपहर 2:15 बजे जोधपुर पहुंची।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.