आर्य समाज ने किया शांति यज्ञ

( 3322 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 12:11


जोधपुर| आर्यसमाज की ओर से चौपासनी रोड स्थित पंचरत्न में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक मंत्रों के साथ यजमानों से यज्ञ में आहुतियां दिलाकर ईश्वर से मानव मात्र की आत्मा शांति की प्रार्थना की। इसके बाद वयोवृद्ध सुखदेव मोदी ने कहा कि मनुष्य यदि अपने जीवन में शांति लाना चाहता है तो उसे अपने जीवन में मानवता के सभी गुण धारण करने होंगे तभी वह जीवन में शांति प्राप्त कर सकता है। इस दौरान सुनील मोदी, प्रकाश तोषनीवाल, अनिल मोदी सहित अनेक लोगों ने शांति पाठ किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.