डूसू के विधिक प्रकोष्ठ का गठन

( 6804 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 12:11

नई दिल्ली । दिल्ली विविद्यालय छात्र संघ (डूसू) प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। डूसू के महासचिव महामेधा नागर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डूसू के विधिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस प्रकोष्ठ में अनीश सिंह को अध्यक्ष और पुष्पराज सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख उद्देश्यविद्यार्थियों में विधिक जागरूकता लाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना, डूसू को विधि विषयों में सहायता प्रदान करना, ई-पुस्तकालय उपलब्ध कराना, विधि सेमिनार का आयोजन कराना, इंटर्नशिप में सहायता प्रदान करना, शिकायत निवारण इकाई का गठन करना आदि रहेंगे। डूसू विधिक प्रकोष्ठ दिल्ली विविद्यालय के अंतर्गत सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों में सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.