उम्मेद उद्यान को 2.5 करोड़ रुपए से संवारेगा जेडीए

( 2571 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 12:11

जोधपुर | उम्मेदउद्यान के हेरिटेज लुक को संरक्षित करने और नया लुक प्रदान करने के लिए जेडीए 2.5 करोड़ रुपए की लागत से इसे संवारने जा रहा है। उद्यान में हरियाली, जंतुआलय, फव्वारे आदि से इसका सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसे लेकर जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़ ने निदेशक इंजीनियरिंग और अन्य अफसरों से बातचीत की। इसकी डीपीआर जेडीए तैयार करवाएगा। जेडीए के सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया, कि उम्मेद उद्यान को संवारने का काम केंद्र प्रवर्तित अमृत योजना के तहत होगा। पहले यह काम नगर निगम द्वारा करवाया जाना प्रस्तावित था।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.