शगुन चौधरी बनी राष्ट्रीय ट्रैप चैंपियन, राजेश्वरी पिछड़ी

( 3971 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Nov, 17 11:11

नई दिल्ली ओलंपिक टिकट पाने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाज शगुन चौधरी ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैप चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व कर रही शगुन ने फाइनल में पंजाब की राजेश्वरी कुमारी की चुनौती पर 41-38 से काबू पा लिया। गत चैंपियन बिहार की श्रेयसी सिंह को 29 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान मिला।तमिलनाडु की एन निवेता ने 37 के स्कोर के साथ जूनियर स्पर्धा का खिताब जीता। मध्य प्रदेश की शेफाली रजक को दूसरा और दिल्ली की सौम्या गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। पंजाब ने महिला टीम ट्रैप स्पर्धा का खिताब जीता। पुरु ष ट्रैप वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन मानवजीत सिंह संधू ने 75 में से 73 के स्कोर से बढ़त बना रखी है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.