प्रियंका चोपड़ा ने मनाया ‘‘दोस्ताना’ के नौ साल पूरे होने का जश्न

( 4116 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 17 10:11

मुंबई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘‘दोस्ताना’ की यादों को ताजा करते हुए कहा है कि इस फिल्म ने उन्हें ‘‘देसी गर्ल’ की उपाधि दी है। उन्होंने ‘‘दोस्ताना’ के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘दोस्ताना’ फिल्म को नौ साल हो गए, वह फिल्म जिसने मुझे हमेशा के लिए ‘‘देसी गर्ल’ बना दिया। प्रियंका ने इस ट्वीट में फिल्म के निर्देशक तरण मनसुखानी और साथी कलाकार अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को भी टैग किया। अभिषेक बच्चन ने इसपर जवाब दिया, एक सेकेंड रुकिए.. मुझे लगा मैं और जॉन ‘‘देसी गर्ल’ थे। वहीं निर्देशक तरण मनसुखानी ने पोस्ट किया, मैं कल इसे याद करना भूल गया.. तो यह रहा मेरा ‘‘दोस्ताना’ प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ जो नौ साल एक दिन से बरकरार है.और यह गिनती जारी है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.