जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स को 171.61 करोड़ की कुल आय

( 4080 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Nov, 17 10:11

नई दिल्ली जीनसपावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स ने सितंबर 2017 में समाप्त तिमाही में 171.61 करोड़ रुपए की कुल आय अर्जित की है जबकि एक साल पूर्व की इसी अवधि की तिमाही आय 137.27 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी की ओर से बीएसई फाइलिंग में यह जानकारी दी गई। इस अवधि तक कंपनी की ऑर्डर बुक 773.22 करोड़ रुपए रही है। कंपनी का स्टैंड अलोन शुद्ध लाभ 32.8 फीसदी घटकर 8.92 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के सीईओ आैर एमडी राज अग्रवाल ने संपर्क करने पर बताया कि इसकी वजह जीएसटी लागू करना रहा जिसकी ऊंची दरों से कंपनी के कामकाज पर असर पड़ा। वहीं, जुलाई में बिक्री पर भी दबाव रहा। अग्रवाल ने आशा व्यक्त कि आने वाले समय में स्थिति बेहतर हो सकेगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.