छात्रों ने रूणेचा और जैसलमेर का भ्रमण कर इतिहास जाना

( 4805 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Nov, 17 12:11

राजसमंद | संगीता सीनियर सैकंडरी स्कूल कांकरोली के छात्रों के दल ने प्रधानाचार्य महेंद्र आचार्य और व्याख्याता राजपालसिंह के नेतृत्व में जैसलमेर का भ्रमण किया। दल में स्कूल के 90 छात्र-छात्राएं शामिल है। दल ने पहले रूणिजा में बाबा रामदेव के दर्शन कर वहां के इतिहास के बारे में जाना। जैसलमेर में बच्चों को 1971 के युद्ध पर आधारित वार म्यूजियम, जैसलमेर दुर्ग, कुलधरा विलेज का भ्रमण करवाया। इसके बाद एशिया को दूसरा सबसे बड़ा टीवी टॉवर रामगढ़ का भ्रमण कर जानकारी ली। तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुकेश सरगरा, ममता पालीवाल, पार्वती जीनगर, जयश्री राठौड़ आदि साथ में थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.