पुलिस सहित सभी वर्गो में भारी असंतोष व्याप्त

( 16310 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Oct, 17 16:10

उदयपुर.राजस्थान प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा की राजस्थान पुलिस में जो संतोष व्याप्त हुआ हैं वो राज्य हित में नहीं हैं। जो पुलिस लोंगों की सुरक्षा हेतु 24 घंटे ड्यूटी देती हैं आज वो पुलिस अपने वेतन कटौती को रोकने के लिये संघर्ष करने को मजबूर हो गई हैं। राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनाती हैं कि पुलिस वेतन कटौती के मामले में स्पष्ट आदेश जारी करके पुलिस में जो वेतन विसंगतियां हैं, उनको दूर करे।
पंकज ने कहा की राज्य में सभी पुलिस कर्मचारी सहित व्यापारी, मजदूर, किसान, विद्यार्थी, सभी वर्गो में भारी असंतोष व्याप्त हैं। चुनाव में किये गये वादे पूरे करने की बजाय, सरकार उपचुनाव और मुख्य चुनाव की तैयारियो में लग गई हैं। भाजपा के नेता, मंत्री और पदाधिकारी बूथ मैंनेजमेंट के सम्मेलन कर रहें हैं, जनता की सुनने वाला कोई नहीं हैं, रोज सडंक दुर्घटनायें हो रही हैं, सड़कों पर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण सड़कों का टूटी होना, सामना आ रहा हैंउदयपुर की जनता को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं।
पंकज ने कहा की राज्य की जिम्मेदारी बनती हैं अभी चुनाव में एक वर्ष बाकी हैं, चुनाव की तैयारियों में भाजपा जितना समय लगा रही हैं, इसका 10 प्रतिशत समय सरकार को जन समस्याओं के समाधान के लिये भी लगाना चाहियें। राज्य कर्मचारियों के लिये सातवां वेतनमान तुरन्त प्रभा से लागू करना चाहिये। पुलिस सहित राज्य के सभी कमचारियों में भारी आको्रश व्याप्त हैं जो कभी भी राज्य में बडें असंतोष के रूप में सामने आ सकता हैं। और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश के सभी वर्ग परेशान हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.