आयुर्वेद जीवनशैली आधारित 8 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

( 4766 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Oct, 17 16:10


उदयपुर धन्वन्तरि महोत्सव व आरोग्य सप्ताह के सूचना केन्द्र में आयोजित आयुर्वेद जीवनशैली आधारित 8 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ।
पर्यावरण प्रेमी और वैज्ञानिक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि उदयपुर पर्यावरण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर पर्यटन को बढावा देने के लिए सरकार को अरावली क्षेत्र मंे विशेष प्रोजेक्ट बनाकर आमजन के साथ विदेशी सैलानियो को आकर्षित किया जाना चाहिए।
डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि इस प्रदर्शनी में सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ लिया है एवं आगामी दिनो मंे नगर निगम के माध्यम से स्मार्ट सिटी के तहत उदयपुर में कुछ चिन्हित स्थानों पर भारतीय जीवनशैली पर आधारित पोस्टर का प्रदर्शन आमजन के लिए किया जायेगा। जिससे आम आदमी इसका लाभ ले सके एवं स्वस्थ रहते हुए आयुर्वेद सिद्वान्त में बतायी दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन जी सके।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.