डॉ. एन. के. पण्ड्या गायत्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित

( 23426 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Oct, 17 08:10

अन्तिम छोर के व्यक्ति को सशक्त करना हमारा पहला कर्तव्य - डॉ. पुरोहित

डॉ. एन. के. पण्ड्या गायत्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित उदयपुर स्वयं सेवी संस्थाओं केा निस्वार्थ एवं सेवा भावना से अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करना चाहिए। इसी दिशा में विगत ३१ वर्षों से प्रयासरत गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के प्रयासों एवं कार्यकत्ताओं की सेवा भावना से दक्षिण राजस्थान में किए कार्यों के लिए मै समस्त संस्थान परिवार के सदस्यों, कार्यकताओं को धन्यवाद देता हूँ। अन्तिम छोर के व्यक्ति को सशक्त करना सदैव हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए, उक्त विचार गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर की ३२ वीं साधारण सभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉ. शरद चन्द्र पुरोहित ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी की तीन वर्ष पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी भास्कर जोशी के निर्देशन में विधिवत चुनाव सम्पन हुए। जिनमें सर्वसम्मति से गायत्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. एन. के. पण्ड्या, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सनाढ्य, कोषाध्यक्ष सुनील सालवी एवं मंत्री रामेश्वर पानेरी निर्वाचित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान में विगत २५ वर्षों से अपनी सेवाए दे रहे सचिव सुभाष जोशी को प्रबन्ध समिति द्वारा गायत्री रत्न से सम्मानित किया गया।

बैठक में संस्थान के संस्थापक लक्ष्मीनारायण ने भी सम्बोधित किया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन पाण्डे ने संस्थान के अब तक के कार्यों पर अपनी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत की। अन्त में निर्वतमान अध्यक्ष डॉ. शरद चन्द्र पुरोहित का अभिनन्दन किया गया। धन्यवाद संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.