गुरदासपुरा जीत केन्द्र सरकार की नीतियों के के खिलाफ आमजन का फैसला

( 5311 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 17 17:10

उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा ने पंजाब में गुदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस तथा केरल के वेंगाडा विधानसभा क्षेत्र से यूडीएफ उम्मीदवार की जीत को केंन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ करार दिया हैं। शर्मा ने कहा कि गुरदासपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी की करीब दो लाख मतों से जीत हुई हैं।उन्होनें जीत को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की जीत भी बताया। गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा को एक बडा झटका लगा हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड ने १ लाख ९३ हजार वोटों से जीत हासिल कर भाजपा के सवर्ण सलारिया को मात दी ह। शर्मा ने कि गुरदासपुरा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड तथा केरल के वेंगाडा विधानसभा क्षेत्र से यूडीएफ उम्मीदवार की जीत केन्द्र सरकार की जन-विरोध नीतियों के खिलाफ आमजन का लिया गया फैसला हैं। और अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.