साइन बोर्ड पढ़ने में दिक्क्त नजर कमजोर होने के संकेत

( 12947 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Oct, 17 12:10

लगातार कम्प्यूटर पर काम, अनहेल्दी डाइट, बिजी लाइफस्टाइल में बढ़ता स्ट्रेस जैसी कई बातें आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में कम उम्र से ही नजर कमजोर होने की प्रॉब्लम कॉमन है। आंखों पर प्रेशर बढ़ने पर आंखें हमें छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स के जरिए चेतावनी देती हैं। लेकिन हम इन संकेतों को इग्नोर करते हैं। इससे प्रॉब्लम बढ़ जाती है। शार्प साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सीमर सूद बता रहे हैं उन संकेतों के बारे में जो चश्मा लगने की चेतावनी देते हैं।
1.आंखों में खुजली : आंखोंपर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ने से पलकों और आस पास में खुजली की प्रॉब्लम होना।
2.आंखों में दर्द : पढ़ने,टीवी देखने या कंप्यूटर पर काम करने के बाद सिर और आंखों में लगातार दर्द महसूस होना।
3.धुंधला दिखना : 10कदम पर खड़े व्यक्ति को पहचानने में दिक्कत होना या साइन बोर्ड को पढ़ने में दिक्कत होना।
4.आंखों से पानी बहना : अक्सरआंखों से पानी बहता है। किरकिरी सी मेहसूस होती रहती है, चश्मा लग सकता है।
5.फोकस में दिक्कत : ब्राइटलाइट देखने में परेशानी होना और आसानी से फोकस नहीं कर पाना।
6.आंखों में थकान : राततक आंखों में थकान महसूस होना। आंखें भारी-भारी फील होना।
7.डबल विज़न : दूरया पास की चीज़ डबल दिखाई देना। यह कैटरेक्ट या नज़रे कमज़ोर होने का संकेत हो सकता है।
8.विज़न बदलना : सामनेरखी हुई चीज़ हिलती हुई दिखाई देना या उसके रंग फेड होते हुए दिखाई देना।
9.धब्बे नज़र आना : लाइटया किसी चीज़ के पास काले धब्बे नज़र आना चश्मा लगने का संकेत हो सकता है।
10.लाइट एडजस्टमेंट में दिक्कत
धूपसे अंधेरे में आने पर काफी देर तक फोकस करने में दिक्कत।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.